BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित जानकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 13, 2022

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित जानकारी

मंडला 13 फरवरी 2022



सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत् संचालित जनकल्याणकारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का पात्र हितग्राही लाभ लें। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की पात्रता के अंतर्गत आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो, आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष या अधिक आयु के निराश्रित वृद्ध हो। 18 वर्ष से 39 वर्ष तक आयु की निराश्रित विधवा व परित्यकतता महिला हो, 18 वर्ष से 59 वर्ष के वह निराश्रित व्यक्ति जो 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्त हो, 6 वर्ष से 18 वर्ष के गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार के 40 प्रतिशत या अधिक निःशक्त बच्चे जो स्कूल जाते हों भले ही निराश्रित न हो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितलाभ के तहत् 600 रूपए प्रतिमाह की पात्रता होगी। अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिए नगरपालिका एवं नगर पंचायत में संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment