BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में मिले 9 नए कोरोना पॉजीटिव केस...57 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 13, 2022

जिले में मिले 9 नए कोरोना पॉजीटिव केस...57 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए


मण्डला
13 फरवरी 2022

12 फरवरी की शाम 3 बजे से 13 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 9 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परसवाह निवासी 22 वर्षीय महिला, बढ़ार पोंडी निवासी 4 वर्षीय बालक, सुडगांव निवासी 23 वर्षीय महिला, मोहगांव निवासी 24 वर्षीय पुरूष, करंजिया राजो निवासी 70 वर्षीय पुरूष, चौरंगा निवासी 35 वर्षीय पुरूष, प्रेमनगर बालाघाट निवासी 43 वर्षीय पुरूष, सोढर निवासी 43 वर्षीय पुरूष तथा देहवानी निवासी 28 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 12 फरवरी की शाम 3 बजे से 13 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में 57 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है। 

No comments:

Post a Comment