BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित किया जाए - बैगा आदिवासी समुदाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 23, 2022

वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित किया जाए - बैगा आदिवासी समुदाय





मंडला रेवांचल टाइम्स - ग्राम पंचायत उमरवाड़ा तहसील बिछिया जिला मंडला मप्र में गौरव दिवस ग्राम सभा में गूंजा वन ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने एवं वनाधिकार मान्यता कानून के तहत सामुदायिक अधिकार और सामुदायिक वनसंसाधन अधिकार दिए जाने की मांग उठी ! मध्यप्रदेश सरकार के मंशानुसार, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख मध्यप्रदेश की  से पत्र भी जारी किया गया है कि प्रदेश के सभी वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित किया जाये उसी के तहत आज ग्राम पंचायत उमरवाड़ा में बैगा कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें ग्रामीणों ने बड़े जोर शोर से वनाधिकार के तहत मिलने वाला सामुदायिक अधिकार एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र जल्द देने की मांग ग्रामीणों के द्वारा किया गया उसी तरह कान्हा से लगे मोहगांव को जल्द ही राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग किया गया एवं मध्यप्रदेश सरकार की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा भी और जिस नियत के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वनग्रामों को राजस्व ग्राम करने की पहल की है वो वाकई सदियों से उपेक्षित आदिवासियों के लिए गौरव की बात है ! ज्ञापन सुशील पटेल नोडल अधिकारी एवं ग्राम सभा अध्यक्ष चमर सिंह को सौंपा गया सुकलू सिंह मरावी दौलतराम धुर्वे सदाराम उइके अमरू मरावी तुलसी राम वरकड़े मुकेश मरावी मंगल सिंह मेक लाल डुमार सिंह के साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्तिथ रहे।

No comments:

Post a Comment