BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ : इस राज्य का नेक कदम…बेटी के जन्म होने पर सरकार देगी 21 हजार… - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 23, 2022

‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ : इस राज्य का नेक कदम…बेटी के जन्म होने पर सरकार देगी 21 हजार…




रेवांचल टाईम्स:हरियाणा की सरकार ने बेटियों के हित में एक ऐसा काम कर दिया है जिससे राज्य में घटते लिंगानुपात में कमी आने की संभावना बन सकती है। अब इस राज्य में जन्म लेने वाली बेटियों को शगुन के रूप में 21 हजार रुपये दिए जाएंगे।

हरियाणा की बीजेपी-जजपा गठबंधन सरकार अब बेटियों को सशक्त बनाने के लिए ‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ योजना को लेकर लोगों को जागरूक करेग। यह योजना अनुसूचित जाति व बीपीएल परिवारों के अलावा सामान्य परिवारों पर भी लागू होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी कड़ी में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार द्वारा ‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ योजना चलाई है। योजना का उद्देश्य राज्य में बालिकाओं के जन्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, लिंगानुपात में सुधार तथा बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है।

योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन्मी अनुसूचित जाति तथा बीपीएल परिवारों की पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये तथा सभी वर्गों की दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि जीवन बीमा निगम में निवेश की जाती है। एलआईसी की ओर से लाभार्थी के नाम से एक मेंबरशिप सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। मेंबरशिप सर्टिफिकेट को बच्ची के 18 साल पूरे होने के बाद इनकैश किया जा सकेगा बशर्ते लाभार्थी लड़की अविवाहित हो।

No comments:

Post a Comment