Breaking

revanchal times new

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला सिवनी के विकासखंड केवलारी मैं बैठक संपन्न हुई...







रेवांचल टाइम्स केवलारी- जल जीवन मिशन के अंतर्गत, सिवनी जिला के केवलारी विकासखंड ग्राम पंचायत झोला में, दिनांक 24/02/2022 दिन गुरुवार को जल एवं स्वच्छता को लेकर ISA के साथ कार्य कर रही संस्था सोसायटी फॉर इन्टरप्रेनियोरसिप इन्ट्रीगेटेड डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र मिश्रा इनके साथ JJM-ISA, SEID विलेज फेंसिलेटर बालकराम डहेरिया, सरजू चौरसिया, कु० विधिलता नाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना के सामाजिक व्यवहारिक गतिविधियों को लेकर, प्रधान/सचिव के सहयोग से आम सभा ली गई।

जिला प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र मिश्रा द्वारा जल और सम्पूर्ण स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को आम सभा ओर सामाजिक नक्शा (PRA) के माध्यम से जल संरक्षण, जल संचयन, जल स्रोतों का रखरखाव के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो ओर आत्मनिर्भर बन सके इसके लिये, माँ की बगियाँ, खुले में शौच मुक्त, पॉलिथीन मुक्त ग्राम एवं स्वयं सहायता समूहों का ओर सेनेटरीपेट का महत्व पर समझाइश दी गई कि अपना गांव अपनी पहचान, गांव का सर्वांगीण विकास पर ध्यान आकर्षित किये की ग्राम अथवा नगर के विकास के लिए सबसे बड़ा संसाधन वहां के लोग हैं विकास की समस्याओं का हल समाज द्वारा ही संभव है ग्राम विकास के लिए स्थानी जन भागीदारी महत्वपूर्ण हैं, सरकार के इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देना होगा तभी हमारा, समाज का और गांव का विकास होगा। सरकार के इस अभियान को सफल बनाने के लिये आवंटित  ग्रामो में निरंतर ग्रामीणों में व्यवहारिक ओर मानसिक परिवर्तन करने और जन आंदोलन बनाने के लिए केवलारी से विलेज फेसिलिटेटर बालकराम डहेरिया,सरजू चौरसिया, कु.विधि लता नाग द्वारा सेवाकार्य किया जा रहा हैं।

लोक स्वास्थ यात्रिकी विभाग के E.E श्री तिवारी के मार्गदर्शन में सिवनी जिले में जल जीवन मिशन ISA रूप मैं कार्ये कर रही संस्था सोसायटी फार इन्टरप्रेनियोरसिप इन्ट्रीगेटेड डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र मिश्रा द्वारा मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप गतिविधियों को जमीनी स्तर पर अंजाम दे रही है

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में झोला पंचायत के सचिव प्रभारी प्रकाश यादव ओर ग्राम प्रधान (सरपंच) ठाकुर साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



रेवांचल टाइम्स सिवनी केवलारी से अरुण राजपूत की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new