Breaking

revanchal times new

’मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम’ योजनांतर्गत वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी... विधायक मंडला श्री सैयाम ने हितग्राहियों को सौंपी चाबी

मंडला 4 फरवरी 2022





जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री राशन आपके ग्रामयोजनान्तर्गत जिले के 44 कलस्टरों में चयनित अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों को वाहन प्रदान किया गया। विधायक मंडला श्री देवसिंह सैयाम ने विकासखण्ड मण्डला के 6, बिछिया के 1, नारायणगंज के 6, बीजाडांडी के 5, नैनपुर के 5, निवास के 6, मवई के 6, घुघरी के 5 तथा मोहगांव के 3 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा हितग्राहियों को मंच से प्रतीकात्मक चाबी का वितरण किया। इन वाहनों के माध्यम से माह फरवरी 2022 में उचित मूल्य दुकान के पोषक ग्रामों में राशन वितरण किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new