मंडला 4 फरवरी 2022
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा
आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन 17 फरवरी 2022 से जिले के 90 विभिन्न परीक्षा
केन्द्रों में किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शासन एवं मण्डल की मंशा के
अनुरूप परीक्षा केन्द्रों में नकल की प्रवृत्ति को रोकने अधिकारियों की नियुक्ति
के आदेश जारी कर दिए हैं। निरीक्षकर्ता अधिकारी अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ
परीक्षा केन्द्रों का प्रत्येक परीक्षा दिवस को निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा
अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमित्ताओं के
संबंध में केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षणकर्ताओं के विरूद्ध प्रकरण तैयार कर
प्रस्तुत किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाये कि
केन्द्राध्यक्षों के द्वारा परीक्षा समाप्ति के उपरांत उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित
संकलन केन्द्र पुलिस थाना में जमा की जा रही है।
जारी आदेश के तहत् जिले के संपूर्ण
परीक्षा केन्द्रों के लिए सहायक आयुक्त विजय तेकाम एवं सहायक संचालक डीएस उद्दे, जिला शिक्षा अधिकारी
सुनीता बर्वे एवं एपीसी मुकेश पांडे, एडी माखनसिंह सिंद्राम एवं योजना अधिकारी लालसाय मसराम, जिला परियोजना समन्वयक
हीरेन्द्र वर्मा एवं एडी मदन झारिया नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार मंडला ब्लॉक
के संपूर्ण परीक्षा केन्द्रों के लिए दल में बीईओ शैलेन्द्र कुमार एवं बीआरसी
मंडला, नैनपुर
ब्लॉक के लिए बीईओ छोटेलाल एवं बीआरसी नैनपुर, बिछिया ब्लॉक के लिए बीईओ वीरेन्द्र सिंह एवं बीआरसी
बिछिया, मवई
ब्लॉक के लिए बीईओ हरेसिंह परते एवं बीआरसी मवई, घुघरी ब्लॉक के लिए बीईओ लालजू सिंह एवं बीआरसी घुघरी, मोहगांव ब्लॉक के लिए बीईओ
रूपसिंह भगत एवं बीआरसी मोहगांव, नारायणगंज ब्लॉक के लिए बीईओ सुनील कुमार एवं बीआरसी नारायणगंज, बीजाडांडी ब्लॉक के लिए
बीईओ संजय सप्रे एवं बीआरसी बीजाडांडी, निवास ब्लॉक के लिए बीईओ रामनारायण पटैल एवं बीआरसी निवास को नियुक्त किया गया
है।
No comments:
Post a Comment