रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले में शासकीय कन्या हाईसेकेंडरी स्कूल बम्हनी बंजर के 79 विधार्थियों को अनूभूति कार्यक्रम के तहत बम्हनी वन परिक्षेत्र कान्हा नेशनल पार्क के वन रतनाही पहाड़ पर्यटन स्थल में नेचुरल ट्रैकिंग कराई गई... इसके तहत बच्चों को वन भ्रमण वन्य प्रणीयों के साथ पर्यावरण स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई.... मास्टर ट्रेनर्स और वन अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साल, सरई, महुआ बरगद वृक्ष के साथ, साथ प्रकृति की अहम जानकारी दी.... साथ ही पेड़, पौधों का संरक्षण पर्यावरण स्वच्छता सहित छोटे से लेकर बड़े वन्य प्राणियों के बारे में भी बताया गया... कार्यक्रम का अहम उद्देश्य देश के भावी नागरिकों में वन संरक्षण के संस्कार को विकसित करना है....कार्यक्रम के दौरान प्रकृति से सम्बंधित बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षा का भी आयोजन हुआ.... जहां जीतने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया.... इस बीच बच्चों को वन्य प्राणियों के संरक्षण करना और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के संबंध में शपथ भी दिलाई गई....
रेवांचल टाइम्स मंडला से प्रदीप दुबे
No comments:
Post a Comment