BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला मुख्यालय के लोगों की उम्मीदों पर फिरा पानी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 13, 2022

जिला मुख्यालय के लोगों की उम्मीदों पर फिरा पानी





रेवांचल टाइम्स नैनपुर - पुरानी बंद पड़ी  जबलपुर जोन की ट्रेन को प्रारंभ करने के लिए जितना भी तामझाम किया, उससे मंडला जिला मुख्यालय के लोगों को आस जुडी थी कि अब महाराजपुर मंडला से जबलपुर की भी ट्रेन सुविधा मिलेंगी लेकिन रेल मंत्री के हाथों वर्चुअल उद्घाटन में पुरानी गाड़ी संख्या 05711 व 05712 को ही स्पेशल ट्रेन बनाकर जबलपुर चिरईडोंगरी के मध्य प्रारंभ कर दिया गया। जिससे मंडला जिले की गरीब आदिवासी जनता की पुन: एक बार कोई सुनवाई रेल मंत्रालय में होती नजर नहीं आई।


स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री जो कि नैरोगेज में संचालित सतपुड़ा एक्सप्रेस में बैठकर जबलपुर से नैनपुर का सफर 22 सितंबर 1986 भाजपा के संभागीय सम्मेलन में शिरकत किए थे, तब सभी ने नैनपुर में डीआरएम आफिस की बात रखी थी। बाद में जब वो देश के प्रधानमंत्री बने तो उनका ड्रीम प्रोजेक्ट गोंदिया जबलपुर ब्रॉडगेज करना उनका सपना था, जो पूरा भी हो गया लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार की अनदेखी के चलते ट्रैक तो बन गया पर आम जनता की सुविधा के लिए जबलपुर गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना पर नियमित सवारी गाडिय़ां एक भी प्रारंभ नहीं की गई। इसको लेकर हमारे जिले के दो सांसद और विधायक रात दिन एक कर रहे हैं फिर भी रेल मंत्रालय है कि इन जनप्रतिनिधि की बात नहीं सुन रहा है आखिर क्यों ? 


नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment