Breaking

revanchal times new

सद्भाव ग्रुप के द्वारा शोक सभा कर लता मंगेशकर जी को गई दी श्रद्धांजलि



रेवांचल टाईम्स–भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से हर आंख नम है। मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मीं स्वर साम्राज्ञी लता जी के निधन से सिवनी में उनके प्रशंसक भी शोक में डूब गए। इसी तारतम्य में स्थानीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में सद्भाव ग्रुप के द्वारा शोक सभा रखी गई सद्भाव ग्रुप के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम लता जी के छाया चित्र पर  माल्यार्पण किया गया तथा सभी सदस्यों के द्वारा नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए सद्भाव ग्रुप के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी  सदस्यों के द्वारा उनके जीवन को याद किया गया तथा उनके गाए हुए गीत ए मेरे वतन के लोगों का सभी ने एक सुर में गायन करते हुए उन्हें याद किया सद्भाव ग्रुप के सदस्यों द्वारा ईश्वर से उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना की गई कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें .बीते दिन रविवार को लता जी ने सबका साथ छोड़ दिया। अपनी आवाज को सबके बीच छोड़कर वे सदा के लिए खामोश हो गईं।


रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new