Breaking

revanchal times new

पंचायत स्तर पर भी आयोजित हो रहे आयुष्मान कैम्प

मण्डला 25 फरवरी 2022





कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जनपद स्तर एवं लोक सेवा केन्द्रों में आयुष्मान पंजीयन का कार्य प्रारंभ है। पात्र हितग्राही जनपद स्तर पर या अपने नजदीकि लोकसेवा केन्द्र में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत मोहगांव के लोकसेवा केन्द्र तथा ग्राम पंचायत चाबी में आयुष्मान कैम्प आयोजित किया गया जिसमें पात्र हितग्राहियों ने आयुष्मान पंजीयन कराया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने क्षेत्र के नजदीकि केन्द्रों में जाकर आयुष्मान कार्ड जरूर बनाएं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new