Breaking

revanchal times new

जिला मुख्यालय में प्लास्टिक का सबसे बड़ा व्यापार, जगह-जगह फैले हैं प्लास्टिक के भंडार


रेवांचल टाइम्स  - जिला मुख्यालय के बाजार में सैकड़ों व्यापारियों के द्वारा खुलेआम प्लास्टिक का व्यापार बड़े स्तर पर कर रहें हैं और नियम कानून को धता बताते हुए इसका पालन कोई नहीं कर रहा हैं। जिला प्रशासन के द्वारा अवैध प्लास्टिक विक्रेता के विरुद्ध  मुहिम क्यों नहीं चलाई जा रही हैं। प्लास्टिक की रोकथाम एवं उपयोग के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने जुर्माना और सजा का प्रावधान भी रखा गया हैं। इसके बाद भी जिला स्तर पर इसका पालन कराने में जिला प्रशासन नाकाम हो रहा हैं। प्लास्टिक के विक्रेताओं के विरुद्ध राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए नियम कानून का पालन क्यों नहीं किया जा रहा हैं। नगर प्रशासन के द्वारा भी प्लास्टिक की रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार के लिए लाखों की राशि आती हैं इसके बावजूद नगर प्रशासन द्वारा भी प्लास्टिक की रोकथाम के लिए कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया जा रहा हैं ना हीं प्लास्टिक के विक्रय व उपयोग में लगाम लगाई जा रहीं हैं। शहर की बड़ी खाईयां और टीसीपीसी कार्यालय बिंझिया के प्रांगण के आसपास सबसे ज्यादा कचरे के रूप में प्लास्टिक फैली हुई हैं। टीपीपीसी कार्यालय बिंझिया के प्रांगण में प्लास्टिक का भयंकर मंजर देखने को मिल सकता हैं। जहां पर भाजपा से मंडला जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती पांचो भाई पदम का शासकीय आवास स्थित हैं। इसी तरह शहर की मुख्य बड़ी खाइयों में व्यापारियों के द्वारा दुकान से निकलने वाला कचरा और प्लास्टिक को फेंक दिया जाता हैं। जिला मुख्यालय मंडला के हर तरफ नालियों से लेकर शासकीय कार्यालय के प्रांगण के आसपास भी प्लास्टिक व कचरा का ढेर देखा जा सकता हैं।


सुपर मार्केट में खुलेआम बिक रहीं हैं प्लास्टिक के कैरी बैग

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new