BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्ट्रीट डॉग के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सैकड़ों लोग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 3, 2022

स्ट्रीट डॉग के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सैकड़ों लोग



बेंगलुरुः पशुओं के साथ क्रूरता की खबरें सामने आती रहती हैं. हद तो तब हो जाती है, जब इंसानों की वजह से जानवरों को जान तक गंवानी पड़ती है. ऐसा ही एक मामला बेंगलुरू के जयनगर में सामने आया है. यहां एक रईसजादे ने कार से लारा नाम के एक स्ट्रीट डॉग को कुचल दिया. उसका अंतिम संस्कार सुमनहल्ली पशु श्मशान घाट में किया गया. इस दौरान सैकड़ों की तादाद में पशु प्रेमी शामिल हुए. शोक मनाने वालों में नेता और पूर्व अभिनेत्री राम्या भी शामिल थीं.
जमानत पर छूटा आरोपी

23 वर्षीय आरोपी एक उद्योगपति का बेटा है और राजनीतिक परिवार से संबंध रखता है. उस पर सड़क के किनारे सो रहे लारा को लग्जरी ऑडी कार से कुचलने का आरोप है. कर्नाटक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. उसे उसी दिन हिरासत में ले लिया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है.
अंतिम संस्कार में शामिल हुए स्कूली बच्चे

अंतिम संस्कार के दौरान स्कूली बच्चे भी शामिल हुए. वह हाथों में पशु क्रूरता के खिलाफ आलोचना करने वाले तख्तियां लिए हुए थे. वहीं, लारा को बच्चा होने के बाद खाना खिलाने वाली महिला भी मौजूद थीं. अंतिम संस्कार से पहले डॉग पर फूल भी चढ़ाए गए. घटना के बाद आम जनता और पशु कार्यकर्ताओं में काफी रोष है.

No comments:

Post a Comment