BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पैसों के लेनदेन के लिए भूलकर भी न करें इस दिन का चयन, जानें कब इन्‍वेस्‍ट करना होता है शुभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 9, 2022

पैसों के लेनदेन के लिए भूलकर भी न करें इस दिन का चयन, जानें कब इन्‍वेस्‍ट करना होता है शुभ




रेवांचल टाईम्स:ज्योतिष शास्त्र में हर काम के लिए शुभ समय का जिक्र किया गया है. कर्ज देने या चुकाने, पैसों के लेनदेन और इन्वेस्ट के लिए एक शुभ समय होता है. दरअसल पैसों के लेनदेन के लिए शुभ समय और दिन नक्षत्र, तिथि और सूर्य संक्रांति के आधर पर सुनिश्चित किए जाते हैं. ऐसे में जानते हैं कि पैसें के लेनदेन और इन्वेस्ट के लिए शुभ दिन और समय क्या है.
इन नक्षत्रों के दौरान पैसों का लेनदेन होता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अश्विनी, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, स्वाती, अनुराधा, चित्रा, विशाखा और रेवती इन 12 नक्षत्रों में पैसों से संबंधित लेनदेन बहुत शुभ होता है. साथ ही अगर इन नक्षत्रों में चर संज्ञक मेष, कर्क, तुला और मकर में लग्न से 5, 8 और 9 स्थान शुभ हो तो पैसों के लेनदेन, निवेश, बैंक में पैसा जमा करना और इन्वेस्टमेंट इत्यादि करना बहुत शुभ होता है.
लेनदेन और इन्वेस्टमेंट के लिए शुभ दिन

किसी से पैसे उदार लेने के लिए मंगलवार का दिन नहीं चुनना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि इस दिन लिए गए पैसे जल्द चुकते नहीं हैं. साथ ही परेशानी का कारण भी बनता है. वहीं अगर कर्ज चुकाना हो तो मंगलवार का चयन कर सकते हैं. अगर इस दिन कर्ज या बैंक लोन चुकाया जाता है तो हमेशा के लिए कर्ज से मुक्ति मिल जाती है.
बुधवार के दिन ना दें किसी को उधार

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुधवार के दिन किसी को पैसे उधार देना अशुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन पैसे उधार देने पैसा वापस मिलने में काफी देर लगती है. ऐसे में पैसे उधार देने के लिए भूलकर भी इस दिन का चयन नहीं करना चाहिए.
इन्वेस्टमेंट के लिए बुधवार का दिन उत्तम

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट के लिए बुधवार का दिन बेहद शुभ होता है. मान्यता है इस दिन इन्वेस्टमेंट करने से चार गुना लाभ होता है.

No comments:

Post a Comment