BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शर्मसार : 99 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म…नहीं बता पाई अपनी पीड़ा…कमरे में लगा था हिडेन कैमरा…इस तरह हुआ खुलासा… - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 8, 2022

शर्मसार : 99 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म…नहीं बता पाई अपनी पीड़ा…कमरे में लगा था हिडेन कैमरा…इस तरह हुआ खुलासा…



नई दिल्ली। एक 99 वर्षीय महिला के साथ उसी की देखभाल करने वाले शख्स ने बलात्कार (Rape) किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के व्यवहार में आए से चिंतित परिवार वालों ने उसके कमरे में गुप्त कैमरा (Hidden Camera) लगाया। अदालत ने शख्स को बलात्कार सहित कई आरोपों में दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में हैं। उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर एक बीमार, 99 साल की महिला के साथ कोई बलात्कार कैसे कर सकता है?

‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, 48 वर्षीय फिलिप कैरी (Phillip Carey) की घिनौती हरकतें कैमरे में कैद हो गई थीं, जिसके बाद महिला के परिवार ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता डिमेंशिया से जूझ रही है और इलाज के लिए ब्लैकपूल केयर होम में रह रही है। पिछले कुछ दिनों से महिला अजीब व्यवहार कर रही थी। वो किसी को पास नहीं आने देती थी, यदि कोई उसे छूता था तो वो घबरा जाती थी। यहां तक कि वो परिवार वालों से वहां से चले जाने के लिए भी कहती थी।

महिला के एक रिश्तेदार ने कहा, ‘उनके व्यवहार में एकदम से आए इस बदलव से हम सभी चिंतित थे। हम जानना चाहते थे कि आखिर इसकी वजह क्या है, इसलिए हमने उनके कमरे में एक गुप्त कैमरे लगा दिया। बाद में जब हमने फुटेज देखे तो हैरान रह गए। हमने कभी नहीं सोचा था कि एक बुजुर्ग और बीमार महिला के साथ ऐसा कुछ हो सकता है’।

फुटेज और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर फिलिप कैरी को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। पीड़ित परिवार ने अदालत के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वो दूसरों की जिंदगी बर्बाद नहीं कर पाएगा। साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है, जिनके अपने किसी केयर होम में दूसरों के देखभाल के अधीन हैं।


No comments:

Post a Comment