BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में मिले 34 नए कोरोना पॉजीटिव केस..... 101 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 7, 2022

जिले में मिले 34 नए कोरोना पॉजीटिव केस..... 101 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

मण्डला 7 फरवरी 2022



6 फरवरी की शाम 3 बजे से 7 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 34 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहगांव निवासी 57 वर्षीय पुरूष, खर्राछापर निवासी 30 वर्षीय महिला, भानपुर निवासी 24 वर्षीय महिला, रमपुरी निवासी 32 वर्षीय पुरूष, खाल्हेगिठौरी निवासी 32 वर्षीय पुरूष, इंद्रामाल निवासी 32 वर्षीय पुरूष, बरगा निवासी 45 वर्षीय पुरूष, हिनौतिया निवासी 21 वर्षीय महिला, जंतीपुर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, मलवाथर निवासी 35 वर्षीय पुरूष, देवरी केवलारी निवासी 20 वर्षीय महिला, डुंगरा निवासी 23 वर्षीय महिला, धमनगांव निवासी 35 वर्षीय पुरूष, बिछिया निवासी 28 वर्षीय पुरूष, बिलाईखार निवासी 27 वर्षीय महिला, डुंगरा निवासी 30 वर्षीय महिला, सुरजाटोला दानीटोला निवासी 32 वर्षीय पुरूष, भानपुर निवासी 27 वर्षीय पुरूष, बीजेगांव निवासी 45 वर्षीय महिला, हर्राटीकुर निवासी 28 वर्षीय महिला, टाटीघाट निवासी 56 वर्षीय पुरूष, खैरी निवासी 5 वर्षीय बालक, नाहरवेली निवासी 29 वर्षीय पुरूष एवं 32 वर्षीय महिला, बनेहरी निवासी 36 वर्षीय महिला, पिपरिया निवासी 40 वर्षीय पुरूष, नैनपुर निवासी 19 वर्षीय पुरूष, पटपरा माल निवासी 36 एवं 23 वर्षीय महिला, बाजा निवासी 17 वर्षीय बालक, जवाहरवार्ड मंडला निवासी 24 वर्षीय महिला, महात्मा गांधी वार्ड मंडला निवासी 68 वर्षीय महिला, बड़ी खैरी निवासी 50 वर्षीय पुरूष तथा राजीव कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

101 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

 जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 6 फरवरी की शाम 3 बजे से 7 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में 101 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।


No comments:

Post a Comment