BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में मिले 31 नए कोरोना पॉजीटिव केस.....53 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 6, 2022

जिले में मिले 31 नए कोरोना पॉजीटिव केस.....53 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

मण्डला 6 फरवरी 2022



5 फरवरी की शाम 3 बजे से 6 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 31 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पाण्डकला निवासी 26 वर्षीय महिला, मुरकुटा मोतीनाला निवासी 26 वर्षीय महिला, नर्मदा कॉलोनी मंडला निवासी 40 वर्षीय पुरूष, जिला जेल परिसर मंडला निवासी 36 वर्षीय पुरूष, सिंहवाहिनी वार्ड मंडला निवासी 54 वर्षीय महिला, महात्मा गांधी वार्ड मंडला निवासी 41 वर्षीय पुरूष, तिलक वार्ड मंडला निवासी 13 वर्षीय बालक, अचली सेमरखापा निवासी 50 वर्षीय पुरूष, पुलिस लाईन देवदरा निवासी 19 वर्षीय बालिका, बड़ी खैरी निवासी 20 वर्षीय महिला, खाम्ही निवासी 68 वर्षीय पुरूष, सलैया निवासी 43 वर्षीय महिला, सकवाह निवासी 36 वर्षीय महिला, देवगांव निवासी 50 वर्षीय पुरूष, गोपीसानी घुटास निवासी 16 वर्षीय बालिका, नेवसा भपसा निवासी 40 वर्षीय महिला, भरखी निवासी 59 वर्षीय पुरूष, धमनपानी निवासी 22 वर्षीय पुरूष, रतनपुर निवासी 24 वर्षीय महिला, सुरंगवानी निवासी 24 वर्षीय पुरूष, सिंघनपुरी निवासी 13 वर्षीय बालिका, मुरलापानी निवासी 16 वर्षीय बालक, घुरनेर निवासी 16 वर्षीय पुरूष, जुगठार निवासी 17 वर्षीय बालिका, जिलेहटा निवासी 16 वर्षीय बालिका, बनेहरी निवासी 18 वर्षीय बालक, सैंदवारा निवासी 20 वर्षीय महिला, खम्हरिया निवासी 40 वर्षीय महिला, सालीवाड़ा निवासी 25 वर्षीय पुरूष, मानेगांव निवासी 13 वर्षीय बालक, निवारी निवासी 42 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

53 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

 जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 5 फरवरी की शाम 3 बजे से 6 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में 53 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।



No comments:

Post a Comment