Breaking

revanchal times new

27 फरवरी से 1 मार्च तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

मण्डला 25 फरवरी 2022



जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला द्वारा जिले के शासकीय, अशासकीय प्राथ0 माध्यमिक हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय पल्स पोलियोअभियान 27 फरवरी से 1 मार्च 2022 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रत्येक स्कूल में 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को दो बूंद जिन्दगी कीदी जानी है। इस कार्य को विधिवत संपादन हेतु समस्त स्टॉफ की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रत्येक स्कूल के बच्चों की एक टीम जिसमें कम से कम दस बच्चे हों तथा स्कूल के शिक्षक एवं स्काउट गाईड के छात्रों को भी बूथ पर दवा पिलवाने हेतु सहयोग करने हेतु निर्देशित करने को कहा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new