BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाना टिकरिया क्षेत्रांतर्गत लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 1, 2022

थाना टिकरिया क्षेत्रांतर्गत लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश



रेवांचल टाईम्स - थाना टिकरिया के अंतर्गत हुई लूट की घटना को 24 घण्टे में पुलिस लूट करने वाले आरोपियों का पर्दाफाश कर दिया वही जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 31.01.2022 को प्रार्थी आकाश पटेल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.01.2022 की रात्रि करीब 11.30 बजे यूनिटेक पावर ट्रांसमिशन कंपनी ग्राम बोरिया के स्टोर में चार अज्ञात व्यक्तियों में स्टोर में उपस्थित कर्मियों के साथ मारपीट कर मोबाईल एवं पर्स छीनकर भाग गये है । घटना की सूचना प्राप्त होने पर सूचना वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया।    

       उक्त अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना टिकरिया में अपराध क्रमांक 12/2022 धारा 394,34 ताहि का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपुत द्वारा निरीक्षक माधव सिंह ठाकुर थाना टिकरिया को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री गजेन्द्र सिंह कवर के निर्देशन तथा एसडीओपी निवास सुश्री आकांक्षा परस्ते के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी टिकरिया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उनि संजीव उइके की टीम बनाकर लूट कारित करनें वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम को रवाना किया गया जो सायबर सेल की मदद से पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये लूटे गये मोबाईल एवं नकदी 1700 रूपये बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । 


 बरामद  सामग्री मोबाईल 2 नग एवं 1700 रूपये । 

 गिरफ्तार आरोपी ( 1 ) शुभम तिवारी पिता सुर्यभान तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी मजरे सरकंडी थाना अशोधर जिला फतेहपुर ( उ.प्र . ) ( 2 ) दिनेश निषाद पिता राजबहादुर निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी सांवल कडेरा थाना अशोधर जिला फतेहपुर ( उ.प्र . ) ( 3 ) हरीशंकर निषाद पिता राजेन्द्र निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी छोटा कडेरा थाना अशोधर जिला फतेहपुर ( उ.प्र . ) ( 4 ) अशोक निषाद पिता सूरजभान निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी दरियापुर थाना अशोधर जिला फतेहपुर ( उ.प्र . )  ।


उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी टिकरिया माधव सिह ठाकुर, उनि संजीव उईके , प्र.आर. 228 मनोज सेन , आऱ . 214 रोहित सिंगौर, आर. 599 रंजीत मरठे तथा सायबर सेल शाखा मण्डला से आर . सुरेश भटेरे, का उल्लेखनीय योगदान रहा ।

No comments:

Post a Comment