Breaking

revanchal times new

20 फरवरी से 27 फरवरी तक जारी है डोकरराँजी में भागवत कथा






रेवांचल टाईम्स -  विकासखंड सिवनी  के अंतर्गत आने वाला ग्राम डोकरराँजी पलारी में 20 फरवरी से 27 फरवरी तक भागवत कथा का आयोजन अंतररष्ट्रीय कथा बाचक देवी ऋचा मिश्रा जी के मुखारबिन्द से भक्तजन  श्रवण कर रहे हैं कथावाचक देवी जी ने बताया कि भगवान भक्त वत्सल होते हैं नित्य कर्म में यदि भगवान की भक्ति होती रहे तो मनुष्य के कई पाप कट जाते हैं जिस प्रकार भक्त पहलाद ने हर समय भगवान नारायण का जाप करते करते कई पापों से मुक्ति प्राप्त किया इतनी यातनाएं उसके पिता द्वारा दी गई इसके बाद भी भक्त पहलाद को भगवान श्री हरि का आशीर्वाद होने के कारण उसका कुछ नहीं हुआ इस प्रकार है देवी जी ने भक्त प्रहलाद हिरण्यकश्यप एवं राजा बलि की कहानी का वृतांत सुनाया हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे भक्तजन भागवत कथा में पहुंच रहे हैं ग्राम पँचायत डोकरराँजी के सरपँच अमित राय ने बताया कि पिता भरत कुमार राय की स्मृति में यह कथा कराई जा रही है भागवत कथा का श्रवण करने आज जनपद पंचायत केवलारी के पूर्व उपाध्यक्ष उमा प्रसाद ठाकुर जिला कांग्रेस संगठन मंत्री विष्णु शर्मा एवं प्रदीप अवध वाल मनोज ठाकुर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम रंजन बघेल जसवंत सिंह बघेल शिवराज सिंह बघेल ऋषि कुमार सत्य प्रकाश रघुराज सिंह जी बघेल सुजीत राय आदि उपस्थित रहे।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new