Breaking

revanchal times new

ग्रामीण भारत में कोविड-19 से बचाव की स्वस्थ पहल सेवा इंटरनेशनल के सहयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चला रहा मिशन निरामय...





रेवांचल टाईम्स - कोरोना से बचाव के लिए गांव-गांव बस्ती-बस्ती पहुंच रहे आरोग्य प्रेरक

      मण्डला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा सेवा इंटरनेशनल के सहयोग से कोरोना की तीसरी लहर में बचाव के लिए मिशन निरामय चलाया जा रहा है। जिसमें मण्डला विभाग अंतर्गत मण्डला, बिछिया एवं डिंडौरी क्षेत्र के गांव एवं बस्तियों में कोरोना से बचाव के लिए प्रशिक्षित आरोग्य प्रेरक कोरोना से बचाव के लिए जनजागरण एवं रोग की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आरोग्य प्रेरकों को सेवा इंटरनेशनल के सहयोग से प्राप्त आरोग्य किट से लेस किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख विवेक अग्रिहोत्री ने बताया कि देशभर के सभी 28 राज्यों के 742 जिले के 1.25 लाख से भी ज्यादा गांव एवं बस्तियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा सेवा इंटरनेशनल के सहयोग से कोरोना से बचाव के लिए मिशन निरामय चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आरोग्य प्रेरक कोरोना से बचाव के लिए आमजन एवं प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। ये आरोग्य प्रेरक अपने क्षेत्र में कोविड-19 की पहचान एवं रोकथाम के साथ-साथ लोगों को फिजिकल डिस्टेंस, टीकाकरण का महत्व एवं रोग प्रतिरक्षा को बढ़ाने वाले घरेलू उपचार सहित अन्य जनजागरूकता के कार्य कर रहे हैं। इन्हें आरोग्य किट प्रदान की गई हैं जिसमें मास्क, पीपीई किट, थर्मामीटर, थर्मल स्केनर, ऑक्सीमीटर एवं सेनेटाईजर आदि उपकरण हैं जिनके माध्यम से वे रोग को पहचान कर इलाज करने में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में मण्डला नगर की सभी 12 बस्तियों में एक आरोग्य प्रेरक के साथ 5 आरोग्य मित्र बनाये गए हैं। इन आरोग्य प्रेरकों को आरोग्य किट के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया है। सोमवार को संघ कार्यालय में आयोजित नगर की बैठक के दौरान नगर संघचालक रामेश्वर अग्रवाल, नगर कार्यवाहक दीपचंद नंदा एवं नगर सेवा प्रमुख ओमकार रजक द्वारा आरोग्य प्रेरकों को आरोग्य किट प्रदान करते हुए उन्हें इसके उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान नगर के स्वयंसेवक एवं आरोग्य प्रेरक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post