Breaking

revanchal times new

ग्राम पंचायत खरगवारा मे ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पीएम आवास योजना का लाभ ग्रामीण शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय के काट रहे चक्कर...


रेवांचल टाइम्स.. विकासखंड मेहदंवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगवारा के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग कलेक्टर सहित जिला पंचायत सीईओ से की है गुरुवार को ग्रामीण अपनी मांग लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अधिकांश परिवार को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे हम ग्रामीण काफी परेशान हैं ग्रामीणों के बताए अनुसार ग्राम पंचायत खरगवारा मे लगभग 250 परिवार रहते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना के शुभारंभ से लेकर आज तक महज 26 हितग्राही को ही योजना का लाभ दिया गया है बाकी परिवारों को आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच सचिव द्वारा ग्राम कुकरा के लगभग 72 परिवार को लाभ दिया गया है क्योंकि सरपंच स्वयं ग्राम कुकरा के निवासी हैं ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी 23 नवंबर 2021 और 15 दिसंबर 2021 को भी शिकायत कलेक्ट्रेट पहुंच दे चुके हैं इसके बाद भी उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे मजबूर होकर वे आंदोलन करने का मन बना रहे हैं शिकायत करने वालों में समलदास बल्ली दास लाल सिंह धुर्वे इंद्रपाल सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे वैसे तो ग्राम पंचायत खरगवारा हमेशा से ही विवादों से घिरा रहा है और यहां के सरपंच हमेशा ही अपनी मनमानी चलाते रहे हैं ना तो इन्हें किसी अधिकारी का खौफ है ना किसी का डर इनके लिए भ्रष्टाचार करना कोई नई बात नहीं है आखिर इस सरपंच का साम्राज्य कब तक चलता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post