Breaking

revanchal times new

बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी,मौत



रेवांचल टाईम्स,जबलपुर। पनागर थानांतर्गत मुढ़िया मोड़ के पास बेलगाम भाग रही कार ने बाइक सवार मामा-भांजे को इस कदर टक्कर मारी कि मामा का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया और भांजे को भी गंभीर चोटें आईं। इस ह्दयविदारक घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल 108 के माध्यम से घायल को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया जगमोहन वार्ड पनागर का रहने वाला राजेश ताम्रकार उर्फ बुल्ले जबलपुर कोतवाली निवासी अपने मामा लक्ष्मीनारायण के साथ छतरपुर के लिए बस की बुकिंग करने मुढ़िया स्थित मातेश्वरी ढाबा गया था। जहां चर्चा करने के बाद दोनों बाइक उठाकर पनागर के लिए निकले और रोड क्रास करते वक्त सिहोरा की ओर से आ रही किया सेल्टॉस कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मामा-भांजे बाइक सहित दूर जाकर गिरे और मामा लक्ष्मीनारायण का सिर रोड किनारे रखे सीमेंट के पाइप से टकरा गया। जिससे उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई और मौके पर उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से राजेश और लक्ष्मीनारायण दोनों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस भी आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post