BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस ने की छापामार कार्यवाही नैनपुर के वार्ड क्रमांक 15 एवं ग्राम माखा में मिला गांजा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 29, 2022

पुलिस ने की छापामार कार्यवाही नैनपुर के वार्ड क्रमांक 15 एवं ग्राम माखा में मिला गांजा






रेवांचल टाइम्स नैनपुर - नगर में लंबे समय से चल रहे नशे के कारोबार की खबर अखबारों की सुर्खियों में रही है चाहे वह सट्टे का व्यापार हो या जुए का या फिर अन्य अवैध व्यापार रेवांचल टाइम ने इन खबरों को हमेशा ही प्रमुखता से अखबार के माध्यम से जनता के सामने पहुंचाया है जिस पर थाना प्रभारी जनक रावत अपनी पहली नजर रखे हुए थे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत मंडला के दिशा निर्देश अनुसार एवं एसडीओपी सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन पर नैनपुर थाना प्रभारी जनक रावत के द्वारा एक दल गठित कर 26 जनवरी के दिन नगर के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई वही नैनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि  नगर के वार्ड क्रमांक 15 एवं ग्राम मक्के से  7.315 kg गांजा मिलना बताया गया है  विकासखंड के ग्राम मक्के से भादू लाल पिता कगलु दास टांडिया उम्र 56 वर्ष निवासी माखाटोला के पास 2 .635 kg मात्रा में गांजा मिला है एवं हरीश पिता चिंतामन  सोनकेसरिया निवासी भैरोगंज सिवनी उम्र 42 वर्ष के पास 4 किलो 680 ग्राम गांजा जप्त किया गया है साथ ही हरीश जिस व्यक्ति से गांजा लेता था अलकेंद्र पिता खेमचंद साकरे उम्र 42 वर्ष निवासी परसवाड़ा को भी नैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस की जनरो से लुकाछिपी कर दूर भाग रहे आरोपियों के नाम चर्चाओं में बताए जा रहे हैं थाना प्रभारी प्रमाणित आधारों पर नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत विभिन्न धाराओं के तहत गंभीरतापूर्वक विवेचना कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल अभिरक्षा में भेजा गया पुलिस की कार्यवाही से नशीली वस्तुओं के व्यापार में संलग्न आरोपियों में भारी अफरातफरी मची हुई है वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्यवाही से चाय पान दुकान मैं अनेक चर्चाओं का बाजार भी गर्म है पुलिस के द्वारा सारे मामले के खुलासे आज दिनांक को किए गए


नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment