BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP : मप्र के इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी, कोल्ड डे-कोहरे का भी अलर्ट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 29, 2022

MP : मप्र के इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी, कोल्ड डे-कोहरे का भी अलर्ट

  



रेवांचल टाइम्स:फरवरी 2022 से पहले मध्‍य प्रदेश (MP Weather Update Today) के मौसम में बदलवा का दौर मिल रहा है। कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं शीतलहर-कोल्ड डे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान उमरिया और नौगांव में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शनिवार 29 जनवरी 2022 को 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है, वही 7 दर्जन जिलों में कोल्ड डे और 6 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, आज शनिवार 29 जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र में पहुंचने के आसार है, जिसके चलते तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके बाद अगले महीने दो फरवरी को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, जिसके प्रभाव हवाओं का रुख बदलेगा और ठंड में राहत मिल सकती है। वही फरवरी में बादल छाने से दिन में ठंड और बारिश के आसार बन सकते है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में फिर बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है।



शुक्रवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से 6 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। संभवत: भोपाल में पिछले 10 वर्ष में पहला मौका है, जब लगातार 5 दिन शीतल दिन और 5 रात में शीतलहर की स्थिति बनी रही। प्रदेश में सबसे कम न्‍यूनतम तापमान पचमढ़ी में 0.4 डिग्री दर्ज किया गया।शनिवार सुबह अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री और अनूपपुर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

महीने के अंत में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के चलते आज शनिवार 29 जनवरी से 31 जनवरी तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा,ओडिशा , चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शीत लहर के साथ यूपी और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में शीत लहर कम होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment