Breaking

revanchal times new

MP: बेरहम मां ने प्रेमी से कराई..बेटे की हत्या, 10 दिन तक पेड़ पर लटकी रही लाश




रेवांचल टाईम्स:मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक 14 साल के लड़के का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस का कहना है कि लड़के का अपहरण महाराष्ट्र के जलगांव से हुआ था. बच्चे के पिता ने बताया कि 16 जनवरी को उनका बेटा छत पर टहल रहा था. उसी दौरान प्रमोद शिंपी नाम के शख्स का फोन आया उसके बाद से ही लड़का लापता हो गया.

आरोपी प्रमोद शिंपी के साथ बच्चे की मां के अवैध संबंध होने की बात सामने आने पर पिता ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत की दर्ज कराई. जांच के दौरान प्रमोद को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसके साथ सख्ती से पूछताछ की गई. आरोपी ने पुलिस को बताया कि लड़के की मां के कहने पर ही उसकी हत्या को अंजाम दिया. फिर बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल में शव को पेड़ से लटका दिया. हत्या के 10 दिन तक बच्चे की लाश जंगल में पेड़ पर लटकी रही.

Post a Comment

Previous Post Next Post