रेवांचल टाइम्स - केवलारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिच्छू आ रैयत के समीप सिवनी मंडला रोड से लगभग 3 किलोमीटर पर वैनगंगा नदी का एक अनूठा जल प्रवाह एवं प्राकृतिक सुंदरता का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है।जिससे पर्यटकों का मन मोह लेता है। इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक एवं दर्शनार्थी आते हैं वैनगंगा नदी के मध्य में शिव जी का मंदिर विद्यमान है। जिसकी टेढ़ी-मेढ़ी एवं ऊंची चढ़ाई यों को लोग बड़े ही श्रद्धा पूर्वक चढ़ाकर अपनी मान्यताओं को पूर्ण करते हैं।
लेकिन वहां पर पहुंचने के लिए ना तो सरकार रोड की व्यवस्था को दुरुस्त करती है। और ना पंचायत जबकि वन विभाग की सीमा भी वहीं से शुरू होती है।
रेवांचल टाइम्स केवलारी सिवनी से अरुण राजपूत की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment