BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हाॅकी में क्रिश्चयन क्लब ने 3-0 से यूनिक क्लब को हराया फ्रेण्ड्स व ब्रदर्स क्लब का मैच 1-1 से ड्रा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 1, 2022

हाॅकी में क्रिश्चयन क्लब ने 3-0 से यूनिक क्लब को हराया फ्रेण्ड्स व ब्रदर्स क्लब का मैच 1-1 से ड्रा...




  

रेवांचल टाईम्स - 2 जनवरी को केन्द्रीय विद्यालय विरूद्ध यूनिक स्र्पोटिंग व यूनाईटेड क्लब विरूद्ध क्रिष्चियन क्लब के होंगे संघर्षपूर्ण मैंच 


छिन्दवाड़ा:- जिला हाॅकी संघ के मार्गदर्शन में यूनाईटेड क्लब के द्वारा आयोजित हाॅकी प्रतियोगिता  में आज पहले मैंच में क्रिष्चियन क्लब ने जूनियर यूनिक स्र्पोटिंग को 3-0 से पराजित किया । विजेता टीम की ओर से समर्पण आषेर, हिमांषु करमरकर व विली कुमार ने 1-1 गोल किये । दूसरा मैच फ्रेण्डस क्लब विरूद्ध ब्रदर्स क्लब के मध्य खेला गया । यह मैच आखरी मिनिट तक संघर्षपूर्ण रहा और बराबरी पर छूटा । फ्रेण्डस क्लब के अबूजर खान ने 1 व ब्रदर्स क्लब ने नितिन कुमार ने 1 गोल किया । आज हाॅकी प्रेमियों को उत्कृष्ट खेल देखने को मिला । विषिष्ट अतिथि के रूप में खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन हेतु जिला हाॅकी संघ के पदाधिकारी पंकज शुक्ला, जाकिर परवेज, षिखर पाण्डे, शाहिद खान, नवैद खान ,जावेद खान ,राशिद खान ,गरिमा दामोदर ,पूजा नामदेव , विशेष रूप से उपस्थित थे। आयोजन समिति के शेख शकील, इमरान सिद्धीकी, आरिफ, सुषील डेहरिया, चंद्रकिरण पाल, रमेष कुमार ने आयोजन में सहयोग किया । मैंच के मुख्य निर्णायक शारिक सिद्धीकी, फरदीन अली, सिराज खान थे । आयोजक सचिव शारिक सिद्धीकी ने बताया कि आज 02 जनवरी 2022 रविवार को दो मैच केन्द्रीय विद्यालय स्कूल क्लब विरूद्ध यूनिक स्र्पोटिंग क्लब तथा दूसरा मैच यूनाईटेड क्लब विरूद्ध क्रिष्चियन सीनियर क्लब के मध्य होगा । महिला हाॅकी प्रभारी श्रीमती गरिमा दामोदर व राष्ट्रीय स्तर की हाॅकी खिलाड़ी कु. पूजा नामदेव ने बताया कि वे लंबे अंतराल के बाद जिले की महिला हाॅकी टीम तैयार कर रही हैं, जो आगामी दिनों में संभाग, राज्य एवं यूनिवर्सिटी टूर्नामेन्टों में भाग लेगी ।

No comments:

Post a Comment