BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिर्फ लात लगी....और उस किशोर ने मार दिया चाकू....मरने पर भाग गया....जाने फिर पुलिस ने कैसे पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 26, 2022

सिर्फ लात लगी....और उस किशोर ने मार दिया चाकू....मरने पर भाग गया....जाने फिर पुलिस ने कैसे पकड़ा

 लात लगने की बात को लेकर गालीगलौज करने के कारण चाकू से हमला कर हत्या करने वाला 16 वर्षिय किशोर  24 घंटे कें अंदर पकड़ा गया



          थाना घमापुर में दिनांक 25-1-22 की रात आकाश कोरी को चाकू लगने से विक्टोरिया अस्पताल लाये जाने की सूचना पर विक्टोरिया अस्पताल पहुॅची पुलिस को कृष्णा राय उम्र 17 वर्ष निवासी चांदमारी तलैया घमापुर ने बताया कि दिनांक 25-1-22 की रात लगभग 9-45 बजे अपने दोस्त आकाश कोरी उर्फ अक्की एवं आसू सोंधा के साथ शीतलामाई में गोलू कुचबंधिया की संाची दुकान में चाय पीने गया था हम तीनों दुकान के अंदर बैठकर चाय पी रहे थे उसी समय 16 वर्षिय किशोर आया और गोलू कुचबंधिया से बोला गेट खोल, गोलू कुचबंधिया ने जैसे ही गेट खोला 16 वर्षिय किशोर अंदर आ गया और आकाश कोरी का गला पकड़कर चाकू निकालकर मार दिया जिससे आकाश कोरी के वांये तरफ पसली में चोट आ गयी आकाश कोरी लड़खड़ाते हुये दुकान से बाहर निकला और कुछ दूर जाकर जमीन पर गिर गया,  16 वर्षिय किशोर चाकू मारकर वहां से भाग गया । आकाश कोरी को विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुचे  जहां डाक्टर ने चैक कर आकाश कोरी उम्र 18 वर्ष निवासी चांदमारी तलैया को मृत घोषित कर दिया है। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

                   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति, अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल पहुचे।

                   सूचना पर पहुंुची एफएसएल टीम की उपस्थिति में  पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं  नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी घमापुर श्री जी.आर. चंद्रवंशी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

                    गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये 16 वर्षिय किशोर को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ की गयी जिसने आकाश को लात लग जाने पर गालीगलौज करने के कारण आवेश मे आकर चाकू से हमला करना बताते हुये चाकू को इंद्रा मार्केट रेल्वे पुलिया के पास पत्थर के बीच मे छिपाकर रखना बताया, निशादेही पर चाकू जप्त करते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


 उल्लेखनीय भूमिका - हत्या करने वाले 16 वर्षिय किशोर 24 घंटे के अंदर पकडने मे थाना प्रभारी घमापुर श्री जी.आर. चंदवंशी, उप निरीक्षक रामकुमार मार्को, प्रधान आरक्षक गोपाल, संजीव सिंह, आरक्षक विवेक , राजकुमार, सुनील, मोहित, अखिलेश, आशुतोष सूरज की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment