BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छिंदवाड़ा में भी ओमिक्रॉन पेशेंट मिला...26 साल की युवती संक्रमित; संख्या बढ़कर 10 हुई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 1, 2022

छिंदवाड़ा में भी ओमिक्रॉन पेशेंट मिला...26 साल की युवती संक्रमित; संख्या बढ़कर 10 हुई



 

रेवांचल टाईम्स:कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने इंदौर के बाद छिंदवाड़ा में भी एंट्री कर ली है। छिंदवाड़ा में 26 साल की युवती ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है। वह नीदरलैंड (यूरोपियन कंट्री) से लौटी थी। SDM अतुल सिंह के मुताबिक युवती क्वारेंटाइन थी। युवती को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। परिवार के लोगों को भी क्वारेंटाइन किया गया है। युवती की हालत सामान्य है। इससे पहले इंदौर में भी ओमिक्रॉन के 9 केस मिल चुके हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना की रिएंट्री हो चुकी है। इंदौर हॉटस्पॉट बन चुका है। शुक्रवार को 62 नए मरीज सामने आए। शहर में कुल मरीजों की संख्या अब 153791 हो गई है, जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट की अब तक नौ मरीजों में पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव मरीज अब 283 हो गए हैं। अब तक 152113 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। रिकवरी रेट 98.9 प्रतिशत है। जून के बाद पहली बार प्रदेश में पहली बार 100 से ज्यादा केस निकले हैं।

भोपाल में 27 केस मिले हैं। रतलाम में भी दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। 21 वर्षीय युवक और 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां एक्टिव मरीज 5 हो गए हैं। उज्जैन में 6 नए केस आए हैं। मुनि नगर में रहने वाले 32 और 29 साल के पति-पत्नी जयपुर और दूसरे शहरों से लौटने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। एक 77 साल के बुजुर्ग हैं। कुछ दिन पहले दुबई से लौटी मरीज के पिता हैं। महानंदा नगर की दो युवतियां और दादा भाई नोरोजी मार्ग पर रहने वाला युवक संक्रमित मिला है। सभी सामान्य हैं। किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है।

छिंदवाड़ा के परासिया में नागपुर से लौटे 69 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए परिवार के 4 सदस्य और काम करने वाली महिला को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। बुजुर्ग को सर्दी-जुकाम था। स्थिति सामान्य है। दोनों डोज लग चुके हैं। ग्वालियर में 3 केस आए हैं। बाकी दूसरे जिलों से हैं।

No comments:

Post a Comment