BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 की मौत, 14 घायल: PM मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 1, 2022

माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 की मौत, 14 घायल: PM मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

 



जम्मू: जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़  मचने से 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है जबकि 14 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ हुई. ये घटना त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर हुई. हादसा अहले सुबह करीब 2.45 बजे हुई.

बचाव कार्य जारी है। कटरा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। हताहतों की सही संख्या अभी पता नहीं है। उनका पोस्टपॉर्टम किया जाएगा।

डॉ. गोपाल ने बताया कि घायलों को नारायण अस्पताल ले जाया जा रहा है। उनका उपचार चल रहा है। हताहतों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोग शामिल हैं।

अभी कितने लोग घायल हुए हैं यह भी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि भगदड़ बीती रात 2 और 3 बजे के बीच मची। इस हादसे के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। घटना के बाद कई श्रद्धालओं ने घर वापसी की राह पकड़ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने हताहतों के परिजनों से संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल हैं। घटना लगभग 2:45 बजे हुई, और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार किसी बात पर कहासुनी के बाद भगदड़ मच गई जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया।

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

No comments:

Post a Comment