Breaking

revanchal times new

जिले में मिले 16 नए कोरोना पॉजीटिव

 


 

मण्डला 20 जनवरी 2022


रेवांचल टाईम्स:19 जनवरी की शाम 3 बजे से 20 जनवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 16 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भुआ बिछिया 1 महिला, ग्राम मानेगांव बिछिया में 1 पुरूष, बिछिया में 3 महिला एवं 1 पुरूष, ग्राम मवाला में 1 महिला, ग्राम धरमपुरी में 1 महिला, ग्राम बरखेंडा में 1 पुरूष, वार्ड नं. 13 नैनपुर में 2 पुरूष, ग्राम दादा धनीराम वार्ड महारापुर में 1 महिला, स्वामी सीताराम वार्ड मण्डला में 1 पुरूष,  लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मण्डला में 1 महिला, बस स्टेण्ड मण्डला में 2 पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी


कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post