Breaking

revanchal times new

चलती ट्रेन से गिरी मॉ और बेटी नैनपुर रीवा वाली ट्रेन से हुई मौत...




रेवांचल टाईम्स - एक हिर्दय विदारक घटना सामने आई जहाँ पर चलती ट्रेन से मॉ बेटी की गिरने से मौत हो गई है जानकारी के अनुसार सेना के जवान की पत्नि और बच्ची ट्रेन से गिरी, हादसा या कुछ और नागपुर से 6,30 शाम को छूटकर रीवा तक जाने वाली ट्रेन में एक सेना के जवान के परिवार के साथ भयावह घटना घट गई जब सेना के जवान की पत्नि खाना खाने के बाद बच्ची को हाथ धुलाने गेट पर गई थी तो बच्ची अचानक गिर गई होगी ये अनुमान लगाया जा है और उसको बचाने के चक्कर में ममता मयि मां भी कूद गई जब आधा घंटे तक मां बेटी नही आई तो खुद सेना के जवान जो नागपुर में सेना की स्कूल में टीचर है ने जाकर देखा तो माजरा समझ आया जब ट्रेन में हड़कंप मच गया दोनो सेना की ड्रेस में थे और जबलपुर उतरना था परिवार रीवा का बताया गया है जो जानकारी आ रही है उस से ससुराल नागपुर और मायका रीवा का है पत्नी भी सेना की ड्रेस में है पर हाउस वाइफ है वही दूसरी और मायका वालो का ये कहना है पति सुसराल ले जा रहा था तीनों थ्री टीयर में सवार थे नागपुर से ट्रेन सिर्फ चीचोरा में सिंगल नही मिलने के कारण रुकी थी बाद में तुमसर में पूरी फैमली ने वेन गंगा नदी में फूल चलती ट्रेन में विसर्जित किए थे घटना गोंदिया तुमसर के बीच की बताई गई है 8 बजे के आस पास की उस से ट्रेन में हड़कंप मच गया है आनन फानन में उच्च स्तरीय शिकायत हुई जब डिब्बे में जी आर पी आर पी एफ आई हर डिब्बे को खंगाला गया जब सफलता भी नहीं मिला तो सेना के जवान को गोंदिया में उतारा गया जो घटना के बाद बदहवास हालत में है रात से ही पैदल सर्चिंग चली है किंतु दुर्भाग्य से अब से कुछ देर पहले खबर आई की मां का शव पुल पर लटका है और बच्ची का शव नदी में तैर रहा है यह ट्रेन देर रात नैनपुर में ग्यारह बजे नैनपुर आ के जबलपुर से रीवा चली गई,दोनो को उम्र 30 और मासूम बच्ची की उम्र दो वर्ष बताई गई है अभियान तेज हो गया है दोनो के शव को कब्जे में लिया गया हे ये घटना तुमसर और कुंडी लोकल थाना महाराष्ट्र किसी एक कि बताई जा रही हे खबर मिलने पर जी आर पी आर पी एफ की टीम भी मौके पर है चुकी चलती ट्रेन में घटना घटी और आरोप लगाया जा रहा है तो ये सघन जांच का विषय बन गया है और जानकारी आनी की है सेना के जवान का नाम इसान रामटेके निवासी रीवा बताया जा रहा  है

Post a Comment

Previous Post Next Post