रेवांचल टाईम्स - मण्डला भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक और आंदोलन को क्रांति के रूप में बदलने वाले देश की प्रेरणा के स्त्रोत स्व सुभाष चंद्र बोस जी की 125वी जंयती रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में नेताजी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि नेताजी का संघर्ष देश के लिए प्रेरणा है, कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी लड़कर कैसे जीतना है यह नेताजी ने सिखाया। देश की आजादी में उनका योगदान अमूल्य है उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके देश से ब्रिटिश शासन की नींव हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। उनका क्रांतिकारी जीवन सभी देशवासियों के लिए आदर्श है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी नेताजी के योगदानों को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कछवाहा उपाध्यक्ष अनूप बासल अदीब गौरी प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी एड संजय चौरसिया सचिव इंद्रजीत भंडारी मुकेश कछवाहा श्रीकांत कछवाहा शेख अतीक शंब्बू सुभाष पांडे आशु जैन शकुन जंघेला विवेक दुबे एड रजनीश रंजन उसराठे कुलदीप कछवाहा आलोक पटैल शाहरुख खान आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Sunday, January 23, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक को कांग्रेस जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि...
स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक को कांग्रेस जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment