Breaking

revanchal times new

लाखों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले कम्पनी के कर्मचारी अब पुलिस की गिरफ्त में ....


 



रेवांचल टाईम्स : पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) को संदीप  जैन उम्र 52 वर्ष निवासी नरघैया कोतवाली ने लिखित शिकायत की कि वह राईट टाउन सूर्या होटल के सामने गली मे स्थित मधुर कोरियर सर्विस मे मैनेजर है। जहागीराबाद स्थित मधुर कोरियर सर्विस के कार्यालय मे माल डिस्ट्रीब्यूशन एवं बुकिंग कार्य होता है। इंदौर से जेई लेन मोबाईल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड एसेसरीज इंदौर  के द्वारा रीवा स्थित मुन्नालाल मिल्स स्टोर प्राईवेट लिमिटेड के नाम से 10 बाक्स मे 100 मोबाईल की बुकिंग दिनॉक 29-11-21 को की गयी थी। माल ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्थाओं के अनुरूप क्रमशः इंदौर से जबलपुर मे अनलोड होकर जबलपुर से  फिर रीवा   निर्धारित प्वाईट पर  पहुंचाया जाना था । दिनॉक 1-12-21 को जबलपुर स्थित मधुर कोरियर कार्यालय में पार्सल का एक बाक्स जिसमे 10 मोबाईल थे, कम होना पाया गया।  सुबह 8 से 10 बजे के बीच की उक्त घटना है, उस समय पूरे एरिया  की लाईट गोल थी जिस कारण उक्त घटना सीसीटीव्ही फुटेज मे नहीं रिकार्ड हो पायी है।

                   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही करते हुये आरोपी के सम्बंध में पतासाजी किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना लार्डगंज में   दिनॉक 24-1-22   को   धारा 379 भादवि का अपराध ंपजीबद्ध करते हुये  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना लार्डगंज की टीम गठित कर लगायी गयी।

                 गठित टीम द्वारा पतासाजी करते हुये संदेही दीपक मरावी पिता भाग सिंह मरावी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बंदरिया थाना कुण्डम का जो कि मधुर कोरियर में काम करता है बी.ई. किया हुआ है को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो  मोबाईल का 1 डिब्ब्बा जिसमे 10 मोबाईल थे चोरी करना स्वीकार किया,  आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये 10 मोबाईल 2 लाख 10 हजार रूपये  के जप्त करते हुये आरोपी दीपक मरावी को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


 उल्लेखनीय भूमिका - पतासाजी करते हुये आरोपी को पकडने एवं पूछताछ कर चुराये हुये मोबाईल बरामद करने में  उप निरीक्षक एस. एन. कुशवाहा , सहायक उप निरीक्षक कुंज बिहारी सिह, श्याम सुंदर तिवारी,  प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाहा , आरक्षक  विकाश ठाकुर, मानवेन्द्र, विमल, महिला आरक्षक रीना एवं सायबर सेल के आरक्षक अमित पटैल की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post