Breaking

revanchal times new

क्रिकेट का फाईनल मुकाबला बम्हनी और मुर्गाटोला के मध्य खेला...




रेवांचल टाइम्स नैनपुर :विगत 25 से  दिनों से चल रहे क्षैत्रीय ओपन टेनिस वाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का गत रविवार 16 जनवरी 2022 को समीपस्थ   

ग्राम पंचायत जैदपुर के वनग्राम मुर्गा टोला के बीहर स्टेडियम ग्राऊंड मे आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि  राजेश पटैल   मुगदरा सरपंच  अनारकली कुसराम ,पंच  रामप्यारी नेताम , देवेन्द्र नाथ सिंह ठाकुर,  आनंद सिंगौर,  एस. एल. मरावी, परते जी,  संतोष पटैल,  गुलाब झारिया, ग्राम पंचायत सचिव अखिलेश हरदहा की गरिमामय सारगर्भित   उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।

फाइनल मुकाबला मुर्गा टोला एंव बम्हनी बंजर के मध्य खेला गया,मुख्य अतिथि  राजेश पटैल  समाजसेवी मुगदरा द्वारा विजेता टीम बम्हनी बंजर को विजेता कप ट्राफी एंव उपविजेता टीम मुर्गा टोला को 5000रु की नगद राशि पुरूस्कार अपने तरफ से प्रदान किया गया ।

 यहाँ पर भव्य ओपन टेनिस वाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिले के युवा समाज सेवी राजेश पटैल मुगदरा ने उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शक दीर्घा मैं बैठे जनसमुदाय को बताया कि हमें खेल से हमैशा आपसी भाई चारा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है । क्रिकेट प्रतियोगिता मैं आये सभी खिलाड़ियों को नये वर्ष की शुभकामनाएँ दी गई और क्रिकेट खेल का निरन्तर  अपने गाँव मैं अभ्यास करने को कहा गया ।खेलों मैदान भी किसी जंग से कम नहीं है सामने वाली टीम को कभी भी कमजोर नहीं आकना चाहिए । आज जैदेपुर के खेल मैदान मैं शानदार प्रदर्शन करने वाले तमाम खिलाड़ियों को राजेश पटैल मुगदरा के द्रारा जिन्दगी मैं निरन्तर विकास करने और हमैशा भविष्य को सकारात्मक सोच के साथ निखारने की बात अपने उदबोधन मैं की गई। 


नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post