Breaking

revanchal times new

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व पर युवाओं ने की यातायात नियमो के पालन करने अपील की.....





रेवांचल टाईम्स - मंडला युवा दिवस पर यातायात पुलिस की पहल पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज स्थानीय नेहरू स्मारक चौराहे पर यातायात पुलिस और ट्रैफिक मित्र युवाओं के द्वारा हेलमेट पहनकर श्रंखला बनाकर यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई।

स्थानी नेहरू स्मारक चौराहे पर यातायात पुलिस के साथ एन सी सी, एन एस एस एवं इनरवॉइस के युवाओं ने हेलमेट पहनकर मानव श्रृंखला बनाकर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने ,यातायात नियमों का पालन करने एवं कॉरोना संक्रमण के बचाव और मास्क पहनने की अपील की।


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवर, एस डी ओ पी अश्विनी कुमार ने युवाओं का उत्साहवर्धन करने हेतु नेहरू स्मारक चौराहे से नर्मदा तट के रपटा घाट तक रैली में सम्मिलित हुए , 

कार्यक्रम में शामिल रहे यातायात थाना प्रभारी सुभाष बघेल, सूबेदार योगेश राजपूत, दलवीर मार्को, 

उनि राजेन्द्र सिलेवर एवं ट्रैफिक का बल उपस्थित रहा।



रेवांचल टाइम्स मंडला से प्रदीप दुबे

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new