मण्डला 24 जनवरी 2022
26 जनवरी को महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राऊंड में होने वाले गणतंत्र दिवस के
मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की फाईनल रिहर्सल
कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस
अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत,
अपर कलेक्टर मीना मसराम की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। गणतंत्र दिवस समारोह की
फाईनल रिहर्सल में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस
मौके पर मध्यप्रदेश गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया
गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मुख्य समारोह के
आयोजन के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियों को समयपूर्व एवं गंभीरता से पूर्ण करने के
निर्देश दिए। इस मौके पर आयोजन से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित
रहे।
No comments:
Post a Comment