BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया पंगेसियस मछली उत्पादन केन्द्र का शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 24, 2022

कलेक्टर ने किया पंगेसियस मछली उत्पादन केन्द्र का शुभारंभ

 


प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बायोफ्लॉक यूनिट स्थापित

 

मण्डला 24 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने रामनगर के पास स्थित ग्राम खिरहनी में ब्रजेश ठाकुर द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत स्थापित बायोफ्लॉक यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रगतिशील किसान ब्रजेश ठाकुर द्वारा पंगेसियस मछली उत्पादन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के माध्यम से किए गए प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान अपने आसपास के क्षेत्र के किसानों को भी कृषि में नवाचार के लिए प्रेरित करेंगे। श्रीमती सिंह ने मत्स्य विभाग के अधिकारी श्री धगत को निर्देशित किया कि ब्रजेश द्वारा लगाए गए मछली उत्पादन यूनिट के संबंध में आसपास के किसानों को जानकारी दें। साथ ही इस नवीन तकनीक के माध्यम से किए जा रहे मछली उत्पादन की लागत एवं मुनाफे के बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने प्रगतिशील किसान ब्रजेश से मछली उत्पादन केन्द्र की स्थापना के लिए खर्च, उत्पादन क्षमता तथा मुनाफे के संबंध में जानकारी ली तथा उनके इस कार्य की सराहना की। उन्होंने बायोफ्लॉक यूनिट की समस्त कार्यप्रणाली तथा प्लांट का विस्तृत निरीक्षण भी किया।

No comments:

Post a Comment