BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने बिछिया एवं मवई क्षेत्र के 5 कोविड मरीजों से की बात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 24, 2022

कलेक्टर ने बिछिया एवं मवई क्षेत्र के 5 कोविड मरीजों से की बात

 



दूरभाष पर जाना स्वास्थ्य हालचाल

 

मण्डला 24 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के बिछिया अनुविभाग के अंतर्गत बिछिया एवं मवई के 5 कोविड संक्रमित मरीजों से दूरभाष के माध्यम से बात की। उन्होंने मरीजों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी। श्रीमती सिंह ने संक्रमित मरीजों से बात करते हुए उन्हें कोरोना को हराकर पुनः जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मरीजों से चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य तथा अन्य विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली दवाईयाँ, आवश्यक सलाह तथा समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में भी पूछा। श्रीमती सिंह ने होम आईसोलेट मरीजों से दूरभाष पर चर्चा करते हुए उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा कोरोना को हराकर पुनः जल्द स्वस्थ हों। सभी संक्रमित व्यक्तियों द्वारा कलेक्टर हर्षिका सिंह को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उचित देखभाल एवं सलाह मिलने की जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment