Breaking

revanchal times new

जिले में आयोजित सभी मेले निरस्त, इसके बावजूद लग रहें हैं मेले...





रेवांचल टाईम्स - आयोजन समिति के खिलाफ सख्त कानूनी काय॔ वाही शीघ्र करने की जन हितैषी माँग जिला कलेक्टर मण्ड़ला से की गई है

      मंडला जिले के कलेक्टर एवं दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने प्रदेश सहित संपूर्ण मंडला जिले में कोविड संक्रमण की बढती स्थिति को देखते हुए जिले में आयोजित होने वाले सभी मेलों को जिला प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर ने मेलों एवं धार्मिक कार्यो के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि सभी मेलों एवं धार्मिक कार्यो को अपने घरों में ही रहकर संपन्न करें। जिले में आयोजित होने वाले मेला स्थलों पर ना जाएं अपने घरों पर रहें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन करें।

यदि देखा जाये तो विकास खंड नैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवाडा के पोषक ग्राम देवरी में दिनांक 17 से 19 जनवरी 2022 तक मेला का आयोजन शासन-प्रशासन के नियम कानून को दरकिनार करते हुए मेले का आयोजन किया जा रहा है। जो मेला का तैयारी जोर शोर चल रहा है, कोविड संक्रमण की बढती स्थिति को देखते हुए इस मेले को रोकना अनिवार्य है। शासन प्रशासन इस ओर ध्यान देवें ताकि कोविड संक्रमण का कहर मेले में ना हो जाये।      

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new