Breaking

revanchal times new

तीब्रगति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों में इंटर सेप्टर व्हीकल के द्वारा की गई चलानी कार्रवाई....


रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले के बिछिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम सुखतरा के पास मंडला यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर व्हीकल के माध्यम से तेज रफ़्तार वाहन और नियम विरुद्ध चलाने वाले वाहन चालकों पर चलानी  कार्यवाही की गई। यातायात सुबेदार योगेश राजपूत ने बताया कि हाईवे में हो रहे  सड़क हादसों पर अंकुश लगाने एवं नियम विरुद्ध ओवर स्पीड वाहन चालकों पर चलानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को निर्धारित गति अनुसार वाहन चलाने की सलाह दी जा रही है।


रेवांचल टाइम्स मंडला से प्रदीप दुबे

Post a Comment

Previous Post Next Post