Breaking

revanchal times new

महाविद्यालयीन छात्रों ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर ओपन बुक प्रणाली से परीक्षायें संपन्न कराने सौंपा ज्ञापन...




रेवांचल टाईम्स - शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने युवा छात्र नेता सतेन्द्र अहिरवार के नेतृत्व में प्राचार्य के माध्यम से कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं का सेनेटाईज करवाकर उनका तापमान मापा जावे, आगामी परीक्षाओं को ओपन बुक प्रणाली से कराया जावे, महाविद्यालय में बंद पड़े सी.सी.टी.वी. कैमरे शीघ्र चालू करवाये जावे, महाविद्यालय में बिना यूनिफार्म और कालेज आई.डी. के विद्यार्थियों को प्रवेश न दिया जावे और  जिन छात्रों को छात्रवृत्ति अप्राप्त है उन्हे शीघ्र छात्रवृत्ति दिलवायी जावे । उन्होनें  चेतावनी दी कि माॅगे पूरी नहीं होने पर आगामी समय में जिले के समस्त महाविद्यालयों को बंद करवाया जायेगा जिसकी समस्त जबावदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी । इस अवसर पर सतेन्द्र अहिरवार, प्रिंस चैबे, अहमद रजा, पीयूष बनवारी, आकाश, नीमेश साहू, अजय झारिया, दीपाली अहिरवार, मनाली सोनी, सुमन अहरवार, राजवीर एवं अन्य छात्रायें उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new