Breaking

revanchal times new

युवक ने चलती ट्रेन के सामने आकर दी जान, सिर और हाथ धड़ से अलग




रेवांचल टाईम्स,जबलपुर। सुसाइड का दिल दहला देने वाला मामला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय युवक ने चलती ट्रेन के सामने पटरी पर गर्दन रखकर अपनी जान दे दी। उसका सिर और एक हाथ शरीर से अलग हो गया। हादसा कुर्रे ब्रिज का है। खितौला पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। परिवार वालों ने पूछताछ में बताया कि वह कुछ समय से परेशान चल रहे थे।

खितौला पुलिस के मुताबिक रेलवे की ओर से घटना की जानकारी दी गई थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो मृतक की पहचान खितौला वार्ड नंबर 2 राजेंद्र निवासी राजू पथरोल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी और शव को पीएम के लिए भिजवाया। वहीं इस घटना के प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है|

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new