Breaking

revanchal times new

सेक्स, साजिश औऱ फिर कत्ल ....कत्ल की अनूठी दास्‍तान




रेवांचल टाईम्स:ये खौफनाक प्यार की कहानी पटना की है. जहां बाढ़ अनुमंडल के बुढ़नीचक गांव में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया. उस शख्स ने प्यार में चांद तारे तोड़कर लाने का दावा किया, इतना ही नहीं हवश की भूख ने फिर विवाहित महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. शादी के बाद बेरहमी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया.


दरअसल, नीरज नाम के युवक का अपनी पड़ोसन के घर में आना जाना था. वो महिला अकेली रहा करती थी. उसका पति नासिक में रहता था. नीरज उस महिला के घर पर घंटों समय बिताता था. इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया. दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे.


नीरज अपनी शादीशुदा पड़ोसन के प्यार में पागल था. दोनों में शारीरिक संबंध बन गए. दोनों अक्सर रातें साथ बिताते थे. दोनों को लेकर आस-पास कानाफूसी होने लगी. बदनामी होते देख नीरज ने उस विवाहित महिला से मंदिर में शादी कर ली.

महिला की बहन ने बताया कि शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन बीते मंगलवार की देर रात नीरज ने उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. महिला नीरज के घर जाने की ज़िद पकड़े बैठी थी.

इसी बात से खफा होकर नीरज आपा खो बैठा, जो नीरज उस महिला से बेइंतहा प्यार करता था. उसी ने उस महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है. जो वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post