Breaking

revanchal times new

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से संवाद

 



 


मण्डला 28 जनवरी 2022

रेवांचल टाईम्स:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत कटरा में रहने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सुमरती परते से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। श्री चौहान ने सुमरती परते को आवास स्वीकृति के लिए बधाई देते हुए योजना के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुमरती परते से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि जारी किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया। सुमरती बाई ने बताया कि पति से तलाक होने के बाद वह अपने बच्चों सहित मायके में भाई के पास रह रही थी। कच्चा मकान होने के कारण रहने में परेशानी हो रही थी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने से उसकी यह परेशानी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। उसका मकान बनाने का सपना पूरा होगा और वह अपने बच्चों के साथ खुद के मकान में रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवास के लिए प्राप्त होने वाले राशि के संबंध में पूछे जाने पर सुकरती परते ने बताया कि योजना के तहत स्वीकृत राशि उसे 4 किस्तों में प्रदान होगी। आवास हेतु 1 लाख 30 हजार रूपए मिलेंगे। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने सुमरती परते से उनके परिवार के सदस्यों तथा उनके बच्चों की पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू करके प्रत्येक आवासहीन परिवारों का मकान बनवाने का अपूर्व कार्य किया है। इस योजना ने देश के लाखों लोगों का खुद के मकान का सपना साकार किया है। उन्होंने अपने संबोधन में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत शैलेष मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड द्वारा सुमरती सहित अन्य हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृती पत्र प्रदान किए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post