BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उपार्जन समिति की बैठक हुई सम्पन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 2, 2022

उपार्जन समिति की बैठक हुई सम्पन्न...




 रेवांचल टाईम्स - रविवार 2 जनवरी को आयोजित हुई जिला उपार्जन समिति बैठक में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने किसानों को उपार्जन के लिये प्रेषित एसएमएस, उपार्जित धान की मात्रा, परिवहन एवं भंडारण की केन्द्रवार समीक्षा कर सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं परिवहन कर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आगामी दिवसों में अधिक आवक की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को सभी केंद्रों में बारदाना, हमालों एवं अन्य संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के साथ ही खरीदी के अनुपात में ही परिवहन को गति देने के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित परिवहनकर्ताओं को अधिक संख्या में ट्रक लगाकर केन्द्रो में उपार्जित धान का शीघ्रता से उठाव के भंडारगृहों में भंडारित करने के निर्देश दिये।



रेवांचल टाइम्स केवलारी सिवनी से अरुण राजपूत की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment