रेवांचल टाइम्स : पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर श्री संजय कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन थाना खमरिया की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 70 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ रंगे पकडा गया है।
थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे ने बतायी कि आज दिनॉक 2-1-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि महेगवॉ बस्ती के पास नेचर पार्क के पीछे मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एनएच 6921 में 2 व्यक्ति एक एक काली प्लास्टिक के केन एवं एक सफेद बोरी के अंदर ब्लाडर में कच्ची शराब भरकर महेगवॉ बस्ती की ओर जा रहे है। सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये घेराबंदी करते हुये मुखबिर के बतायेनुसार मोटर सायकिल मे जा रहे 2 व्यक्तियों को रोककर नाम पता पूछा, तो दोनो ने अपने नाम संतू यादव उम्र 31 वर्ष एवं अर्जुन यादव उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी गधेरी खमरिया बताये, जो 1 केन में 35 एवं एक बोरी के अंदर ब्लाडर में 35 लीटर कच्ची शराब रखे मिले, केन एवं ब्लाडर में रखी शराब से तीक्ष्ण गंध आ रही थी जो जहरीली प्रतीत हो रही थी, दोनो से 70 लीटर जहरीली कच्ची शराब मय मोटर सायकिल के जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2),49 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका - अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियेां को रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक शिवकुमार धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, आरक्षक नीलकंठ एवं अनिरूद्ध की सराहनीय भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment