BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022 - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 2, 2022

जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022

 



 

मण्डला 2 जनवरी 2022

 रेवांचल टाइम्स : जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों (उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण) को निजी क्षेत्र में रोजगार में अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022 को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment