Breaking

revanchal times new

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला गया विशाल मशाल जुलूस...




 

रेवांचल टाईम्स - मंडला एनएसयूआई के देशव्यापी आंदोलन शिक्षा बचाओ देश बचाओ के तहत जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजूल त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी नितीश गौर, उपाध्यक्ष कोविद सिंह, आशुतोष चौकसे का प्रथम नगर आगमन भी हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनका जगह जगह स्वागत भी किया। बताया गया कि एनएसयूआई देशभर में शिक्षा के निजीकरण एवं एसटी, एससी, ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति ना दिए जाने तथा ऑनलाइन एग्जाम कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में स्थानीय उदय चौक चौक से बस स्टैंड होते हुए लालीपुर, नेहरू स्मारक तक मशाल रैली निकाली गई। जिस का समापन जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के अध्य्क्ष राकेश तिवारी, अशीष जैन, अखिलेश ठाकुर, अमन राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post